सोमवार, 3 फ़रवरी 2020

स्वामी विवेकानंद

          *स्वामी विवेकानंद*

जन्म अट्ठारह सौ तिरेसठ की बारह जनवरी को पाया।
विश्वनाथ दत्त जी के घर बेटा बनकर वह आया।
माता भुवनेश्वरी देवी थी जन्म नाम था नरेंद्र धराया।
श्री रामकृष्ण परमहंस को अपना गुरु बनाया।
ऊंचे कुल में जन्मा फिर भी छुआ नहीं अभिमान।
लाल मिला यह भारत मां को बनकर पुत्र महान।
भोग विलास ना जिसको भाया सेवा का व्रत धारा।
सन्यासी योगी बन जिसने जीवन पूर्ण गुजारा।
भारत,भारत के जन के उत्थान को लक्ष्य बनाया।
घूम घूमकर देश-विदेश में संस्कृति ध्वज फहराया।
दीन हीन जन की सेवा को जिसने पूजा माना।
उसे विवेकानंद नाम से सारे जग ने जाना।
चार जुलाई सन उन्नीस सौ दो को स्वर्ग सिधारे।
चालीस वर्ष से कम वय में थे जग के बने सितारे।
सोया भारत पुन: जगाया स्वाभिमान लहराया।
जगतगुरु भारत के सुत को सबने शीश नमाया।

सोमवार, 23 दिसंबर 2019

इंग्लिश स्कूल बसईसई में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव

Gurukul English school basai

दिनांक 22 दिसंबर 2019 को गुरुकुल इंग्लिश स्कूल बसई में धूमधाम से वार्षिक उत्सव मनाया गया गुरुकुल इंग्लिश स्कूल के बच्चों

द्वारा सुबह 10:00 बजे से कलश यात्रा निकाली गई जिसमें बच्चों ने रैली बनाकर धूमधाम से नगर भ्रमण किया जगह-जगह बच्चों का स्वागत किया गया और सायं 4:00 बजे से स्कूल में रंगमंच प्रोग्राम का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के सभी बच्चों द्वारा अपनी प्रस्तुतियां दी गई सभी बच्चों ने उत्साह पूर्वक बढ़ चढ़कर कार्यक्रम में हिस्सा लिया गया।

गुरुवार, 14 नवंबर 2019

धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस

Gurukul English school basai

दिनांक 14 नवंबर को बाल दिवस के अवसर पर गुरुकुल इंग्लिश स्कूल बसई में बाल मेले का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा दुकानें लगाई गई
और चाचा नेहरू का जन्मदिन मनाया गया। विद्यालय के डायरेक्टर श्री योगेश जी गुप्ता ने बच्चों को चाचा नेहरू के
बारे में बताया।



बुधवार, 23 अक्टूबर 2019

गुरुकुल इंग्लिश स्कूल बसई

Gurukul English school basai
आज दिनांक 23-10-2019 को गुरुकुल इंग्लिश स्कूल बसई में रांगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगोली बनाई गई। रंगोली प्रतियोगिता में पलक रायका और अनिता रायका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया











रविवार, 13 अक्टूबर 2019

दहेज प्रथा

एक बार रामू गया देखने लड़की
वहां खूब हुआ उसका मान सम्मान
 हुई लड़का लड़की के बीच जान-पहचान
लड़के वालों को ना था कोई भान
बस उन्हें तो दिखानी थी अपनी शान
तब रामू लड़की से बोला सुन मेरी जान
पापा से कह ना करें हम पर एहसान
बारातियों का खूब करें आदर सत्कार
दहेज में दे दे ए.सी. और कार
वह तो थी पढ़ी लिखी लड़की
उसके अंदर की आग तेजी से भड़की
दहेज की बात सुनकर वह जोर से कड़की
ऐसा मत करना सुन ले अत्याचारी
यह पाप होगा बहुत भारी
तेरी लड़की भी रह जाएगी कुंवारी

बुधवार, 2 अक्टूबर 2019

गुरुकुल इंग्लिश स्कूल बसई

Gurukul English school basai


आज दिनांक 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के उपलक्ष्य में विद्यालय के डायरेक्टर श्री योगेश जी गुप्ता द्वारा बच्चों को स्वच्छता के बारे में अवगत कराया गया गांधीजी और लाल बहादुर शास्त्री के बारे में बताया गया। विद्यालय के बच्चों ने और सभी शिक्षकों ने आज शपथ ली थी हम पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करेंगे और ना ही किसी को करने देंगे। उसके बाद विद्यालय के बच्चों द्वारा स्वच्छता के ऊपर नगर में रैली निकाली गई